छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में नहीं हो रही विमानों की लैंडिंग, छाया घना कोहरा

Nil dhankar
4 Jan 2023 1:32 PM IST
रायपुर एयरपोर्ट में नहीं हो रही विमानों की लैंडिंग, छाया घना कोहरा
x
ब्रेकिंग

रायपुर। राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story