जनाजा में नहीं बैठे हो मोदी, ये PM की कुर्सी हैं...प्रधानमंत्री के लिए भूपेश का बेतुका बयान

"यह कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं,जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते" , मोदी जी से देश नहीं संभल रहा हो तो वो कुर्सी से उतरें. भाजपा का कोई अन्य नेता प्रधानमंत्री बन जाए. लेकिन देश को बर्बाद मत होने दीजिए। कुर्सी छोड़ दूसरे बीजेपी नेता को पीएम की कुर्सी पर बैठाने की सलाह दी। साथ ही देश को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है।
आगे भूपेश बघेल ने कहा, खेल होना चाहिए, इससे कौन इंकार करता है लेकिन जब देश संकट में हो तब? आप डॉलर बचाने की बात करते हैं और अपनी ही बात का खंडन कर रहे हैं. आप मितव्ययिता की बात करते हैं जनता से और अपव्यय आप करेंगे. दोनों बात एक साथ नहीं चल सकती।
रायपुर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने भूपेश बघेल के इस बयान पर पलटवार करते कहा, भूपेश बघेल राजनीतिक लाभ और अपनी छवि को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार बयान देते हैं। बयान में यह भी कहा गया कि उनके कुछ राजनीतिक बयानों का उद्देश्य केवल राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना होता है। राजनीतिक हलकों में इस टिप्पणी के बाद चर्चा तेज हो गई है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
मैं पहले भी कह चुका हूं कि
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 18, 2026
"यह कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं,
जब कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते"
मोदी जी से देश नहीं संभल रहा हो तो वो कुर्सी से उतरें. भाजपा का कोई अन्य नेता प्रधानमंत्री बन जाए. लेकिन देश को बर्बाद मत होने दीजिए. pic.twitter.com/yRbX7b3mER
खेल होना चाहिए, इससे कौन इंकार करता है लेकिन जब देश संकट में हो तब?
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 18, 2026
आप डॉलर बचाने की बात करते हैं और अपनी ही बात का खंडन कर रहे हैं. आप मितव्ययिता की बात करते हैं जनता से और अपव्यय आप करेंगे. दोनों बात एक साथ नहीं चल सकती. pic.twitter.com/IwsoWCdJT5





