छत्तीसगढ़
जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, मारपीट, धमकी और आगजनी के आरोप
Shantanu Roy
12 Feb 2026 12:10 AM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़घुरसी मैदान में जमीन विवाद का मामला गंभीर होता जा रहा है। गांव के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग तत्व उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने से परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में प्रकाश पटेल ने बताया कि गांव के कुछ लोग संगठित होकर उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। जमीन छोड़ने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके परिवार को निशाना बनाना शुरू कर दिया। प्रकाश पटेल के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 और 7 फरवरी 2026 को आरोपी उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़े गए और अश्लील गालियां दी गईं। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने खेत तक जाने वाले रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया है, जिससे परिवार की खेती-किसानी और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी बाड़ी के पास बनी झोपड़ी में आग लगा दी गई थी। इस आगजनी की घटना में झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की शिकायत थाना बोड़ला चौकी बैजनपुर में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों और घटनाओं से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। परिवार के सदस्यों ने किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने शिकायतकर्ता को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जांच प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में इस विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा कब तक मिल पाती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





