छत्तीसगढ़

जमीनी विवाद बना हत्या का कारण

Shantanu Roy
27 Jan 2023 12:35 AM IST
जमीनी विवाद बना हत्या का कारण
x
छग
रायगढ़। जमीन बंटवारा को लेकर चाचा भतीजे में इस कदर विवाद हुआ कि चाचा ने अपने ही सगे भतीजे को मौत के घाट डंडे से मारकर उतार दिया। हत्याकांड से जुड़ा सनसनी खेज वारदात आदिवासी अंचल क्षेत्र पुलिस चौकी रैरूमाखुद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रूगबुगी मांझी पति स्व. नान्हु राम मांझी (65) निवासी ग्राम रैरूमाखुर्द सुगापारा में रहती है। गृहणी का कार्य करती है। महिला अपने पति नान्हु राम मांझी की मृत्यु के पश्चात अपने पुत्र सबल साय मांझी, बहू एवं दो नाती के साथ रहती है। 20 जनवरी की सबुह करीब सात बजे नतनीन लक्ष्मी मांझी के घर ग्राम तिलडेगा गई थी । घर में मेरा बेटा-बहू एवं दोनांे नाती थे। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी के करीब दो बजे उसकी नतनीन मालती मांझी नाती दमाद के फोन में सूचना दी कि सबल साय माझी को देवर सामारू मांझी पिता स्व.पचासु मांझी (55) ग्राम रैरूमाखुर्द सुगापारा द्वारा जमीन बंटवारा की बात को लेकर लकड़ी के फाडी से पीट कर हत्या कर दी है। सूचना पाकर वह अपने नाती दमाद के साथ घर आई और देखा की घर आंगन दरवाजा के पास खून गिरा पड़ा है। घर के अंदर जाकर देखने पर सबल साय मांझी मृत बरामदे मंे पड़ा था । बहरहाल हत्या की रिपोर्ट महिला ने दर्ज कराया है।
Next Story