छत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब पर लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Nov 2025 11:23 PM IST
अवैध महुआ शराब पर लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के निर्देशन में लैलूंगा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनेकेला निवासी गुरूसिंह सारथी अपने घर के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए हैं। सूचना की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी ने तत्काल गवाहों के साथ रेड कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरूसिंह सारथी, पिता स्वर्गीय मंगलसाय सारथी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बनेकेला, थाना लैलूंगा बताया।

जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कच्ची महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखी थी। मौके से पुलिस ने उसके पास रखे जरकिन से लगभग 7 लीटर हाथ भट्ठी तैयार महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 700 रुपये आंकी गई। पुलिस ने शराब को गवाहों के सामने जप्त कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री और निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि यदि उन्हें शराब बिक्री या अन्य अपराध की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई स्थानीय समुदाय और कानून व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और तेजी की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि गुरूसिंह सारथी के खिलाफ थाना लैलूंगा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के अनुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। लैलूंगा पुलिस लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की निगरानी कर रही है और ऐसे किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस का उद्देश्य न केवल कानून का पालन कराना है बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाकर ग्रामीण समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाना भी है।
Next Story