छत्तीसगढ़

लल्लू उपसरपंच ने किया रेप, शादीशुदा महिला का आरोप

Nil dhankar
8 Nov 2022 8:49 AM IST
लल्लू उपसरपंच ने किया रेप, शादीशुदा महिला का आरोप
x

सक्ती। जिले में एक शादीशुदा महिला से घर में घुसकर रेप का मामला सामने आया है। इस केस में महिला ने गांव के उपसरपंच पर ही उससे रेप के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जिस वक्त वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी घर पर आया था। इसके बाद उसने मुझसे रेप किया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़ित महिला ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत कोसमझर का उपसरपंच लल्लू राम चंद्रा ने उससे रेप किया है। 28 अक्टूबर की रात वह अकेली थी। उसका पति जसगीत गाने दूसरे गांव गया हुआ था। तभी लल्लू घर पहुंच गया था। उसके बाद उसने मुझसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ के बाद लल्लू ने मुझसे रेप किया है।

महिला का कहना है कि घटना के वक्त उसने काफी विरोध किया था। तब उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला उसका देवर घर पहुंचा। मगर आरोपी भाग निकला। जिसके बाद उसने शिकायत की है। लेकिन घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला का कहना है कि आरोपी रात के वक्त घर भी आता है। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में डभरा थाना प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि आरोपी का पता लगा रहे हैं।


Next Story