छत्तीसगढ़

ललित जयसिंह बने चेंबर के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार मेमन ने दी बधाई

Shantanu Roy
28 May 2025 7:34 PM IST
ललित जयसिंह बने चेंबर के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, अब्दुल गफ्फार मेमन ने दी बधाई
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश कार्यकारिणी में ललित जय सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके चयन पर व्यापारिक जगत में खुशी की लहर है। नियुक्ति के बाद उन्हें व्यापारिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ललित जय सिंह वर्षों से व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ अब पूरे प्रदेश को मिलेगा। कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने पर ललित जय सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी व्यापारियों के हित में काम करेंगे और संवाद-संवाद से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर अनेक व्यापारी प्रतिनिधि व समाजसेवी ने भी सिंह को शुभकामनाएं दीं और संगठन में नई ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई।
Next Story