छत्तीसगढ़

तेजस्वी सूर्या का ललित जैसिंघ ने किया स्वागत

Nil dhankar
19 Jun 2023 11:06 AM IST
तेजस्वी सूर्या का ललित जैसिंघ ने किया स्वागत
x

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का रायपुर विमानतल में स्वागत किया गया. इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राव उपस्थित रहे.


बता दें कि रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा PSC संग्राम करने जा रही है। इसके तहत सप्रे स्कूल के पास सभा के बाद CM हाउस घेरने भाजपाई निकलेंगे। विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए शहर के बीचों-बीच 6 मुख्य सड़कों को बंद किया गया है। ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है। सीजीपीएससी भर्ती में भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के हर जिले से हजारों युवा जुटाने का प्रयास बीजेपी कर रही है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या खासतौर पर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं।

Next Story