छत्तीसगढ़

लालपुर का फल मंडी सील...लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी...पुलिस और निगम टीम ने की ताबड़तोड़ कर्रवाई

Admin2
19 April 2021 4:36 AM GMT
लालपुर का फल मंडी सील...लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी...पुलिस और निगम टीम ने की ताबड़तोड़ कर्रवाई
x

फाइल फोटो 

रायपुर से बड़ी खबर

रायपुर, छत्तीसगढ़। जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन में थोड़ी राहत दी है। फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

आलम ऐसा है कि शहर के फल, सब्जी बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी रायपुर में कई जगहों में आज सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
इधर लालपुर के फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे।
Next Story