छत्तीसगढ़
लक्ष्मी मेडिकल ने नवजात को दिया एक्सपायरी मिल्क पाउडर, सेवन के बाद मौत
Shantanu Roy
5 July 2026 8:10 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद मेडिकल स्टोर की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से खरीदे गए मिल्क पाउडर को नवजात को पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मामला अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच के दायरे में है। दलदल सिवनी निवासी चंद्रशेखर कन्नोजे ने बताया कि उनकी पत्नी ने 29 जून को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने मां के दूध की कमी के चलते मिल्क पाउडर देने की सलाह दी थी। इसके बाद 30 जून को वे मेकाहारा गेट के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से एक मिल्क पाउडर का डिब्बा लेकर आए।
परिजनों के अनुसार, पाउडर से दूध बनाकर एक नवजात को दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। 4 जुलाई को हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर की एक्सपायरी डेट देखने के बाद इसे खराब उत्पाद बताया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ने की आशंका जताई गई। परिवार का यह भी आरोप है कि 2 जुलाई को जब वे मेडिकल स्टोर पहुंचे और एक्सपायरी उत्पाद देने की शिकायत की, तो स्टोर से वही डिब्बा छीनकर दूसरा डिब्बा देने की बात कही गई।
इलाज के दौरान 5 जुलाई को नवजात बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मौदहापारा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल स्टोर को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमएचओ ने परिजनों को सोमवार को कार्यालय बुलाया है और ड्रग इंस्पेक्टर से विस्तृत जांच कराने की बात कही है। फिलहाल मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरे मामले ने शहर में स्वास्थ्य सेवाओं और दवा बिक्री व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की अपील कर रहे हैं।
Tagsरायपुरनवजात मौतमेडिकल स्टोर लापरवाहीएक्सपायरी मिल्क पाउडरलक्ष्मी मेडिकलसीएमएचओ जांचड्रग इंस्पेक्टरमौदहापारा थानाआईसीयूस्वास्थ्य विभागRaipurnewborn deathmedical store negligenceexpired milk powderLaxmi MedicalCMHO investigationdrug inspectorMaudhapura police stationICUhealth departmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





