छत्तीसगढ़

आग की चपेट में लक्ष्मी फर्नीचर दुकान, दिखा धुएं का गुबार

jantaserishta.com
26 Feb 2025 12:30 PM IST
आग की चपेट में लक्ष्मी फर्नीचर दुकान, दिखा धुएं का गुबार
x
छत्तीसगढ़.
तखतपुर: बिलासपुर जिला के तखतपुर में लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते प्लाई, पलंग और अन्य लकड़ी के सामानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना के बाद पुलिस और दमकल की वाहन मौके पर पहुंची हुई है. आगे बुझाने का प्रयास लगातार जारी है.
तखतपुर नगर पालिका में दमकल व्यवस्था न होने के कारण आग बुझाने के लिए अब तक दमकल वाहन नहीं पहुंच सका है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस हालात पर काबू पाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी हुई है. फिलहाल दुकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है. दुकान मालिक को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story