छत्तीसगढ़

विधायक कॉलोनी में लाखों की चोरी...रायपुर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Admin2
8 Feb 2021 9:45 AM GMT
विधायक कॉलोनी में लाखों की चोरी...रायपुर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। चोरी, डकैती, लूट, चाकूबाजी और रेप जैसी घटनाएं आम हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि चोरों ने विधायक कॉलोनी और फुंडहर इलाके के मकान में सेंधमारी की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने 1 से अधिक कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने फुंडहर इलाके में पुरुषोत्तम साहू के मकान से 1 लाख से ज्यादा के नगदी और जेवर पार कर दिया। बताया गया कि इस दौरान पुरुषोत्तम साहू और उनके परिजन घर पर नहीं थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं, चोरों ने विधायक कॉलोनी के एक बंगले में भी सेधमारी की है। चोरों ने बंगले का ताला तोड़कर LED और सेनेटरी का सामान पार कर दिया। फिलहाल दोनों मामलों में तेलीबांधा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Next Story