छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी, कापर वायर ले उड़े चोर

Nilmani Pal
23 March 2022 11:39 AM IST
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लाखों की चोरी, कापर वायर ले उड़े चोर
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई क्षेत्र की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से लाखों के कापर वायर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक श्रीशुभ रेजिडेंसी पाटीदार भवन के सामने रहने वाले पीड़ित किशोर पटेल के घर के पास ही इलेक्ट्रिकल वकर्स के नाम से दुकान है। रविवार को दोपहर 12:00 बजे पीढ़ी दुकान बंद कर घर चले गए।

दूसरे दिन सोमवार की सुबह 5:00 बजे जब वह अपनी दुकान की ओर आए तो देखा कि शटर आधा उठा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। छोटे बड़े डब्बे में रखे करीब कापर वाइंडिंग वायर की चोरी हो गई थी। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 95 हजार रुपये है।

Next Story