छत्तीसगढ़
रायपुर में रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी, ले उड़े सोने और चांदी के जेवर
Nil dhankar
13 April 2022 1:36 PM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। रोहिणीपुरम में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड अधिकारी घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के रोहिणीपुरम में सामने आए चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने हैरान करने वाला बयान दिया। कहा कि शहर में एक बार फिर से नींबू पानी गैंग सक्रिय हो गया है। दरअसल पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा कि इस गैंग के आरोपी चोरी की वारदात के बाद घर में पिया नींबू पानी छोड़कर चले जाता है। यहां भी आरोपियों ने कुछ ऐसा ही किया है।
जानकारी के अनुसार ग्रिड कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी के सुने मकान में घुसकर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर ले उड़े। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।
Next Story





