छत्तीसगढ़

कंप्यूटर ऑपरेटर के सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
22 April 2022 1:20 PM GMT
कंप्यूटर ऑपरेटर के सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

बिलासपुर। कंप्यूटर आपरेटर के मकान में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। इस दौरान मकान मालिक और उसका परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। पीड़ित ने चोरी की शिकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिर्री में रहने वाले रोशन दास मानिकपुरी कंप्यूटर आपरेटर हैं।

बुधवार की रात वे अपने घर में थे। परिवार के साथ खाना खाकर रात 10 बजे वे सोने चले गए।गुस्र्वार की सुबह जब वे जागे तो उनके कमरे के बगल वाला कमरे का दरवाजा खुला था। चोरों ने मकान में घुसकर कमरे में रखी आलमारी से चार जोड़ी पायल, चांदी का बाजूबंद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की पत्ती और नकदी 700 रुपए पार कर दिए थे।

पीड़ित ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को देकर थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। इसके अलावा आसपास के लोगों से संदेहियों की जानकारी ली है। पुलिस ने गांव के संदेहियों से इस संबंध में पूछताछ की। इसके बाद गांव में लगे सीसीटीवी फका भी फुटेज लिया है। इसके सहारे चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story