छत्तीसगढ़

बस एजेंट के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
14 April 2022 1:42 PM IST
बस एजेंट के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। तिफरा के कालिका नगर में रहने वाले रूप सिंह बस एजेंट का काम करते हैं। मंगलवार को उनकी बहन के बेटे का जन्मदिन था। परिवार के सदस्य जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए सकरी चले गए। रूप सिंह रात आठ बजे मकान में ताला लगाकर अपने काम से हाईटेक बस स्टेंड चले गए। बुधवार की सुबह तीन बजे घर लौटे। मकान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर वे घर के पीछे की ओर गए।

पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने मकान के कमरों का ताला तोड़ दिया था। चोरों ने एक कमरे की आलमारी से 90 हजार स्र्पये नकद, सोने की चार बाली, सोने का लाकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व दूसरे कमरे की आलमारी से 10 हजार स्र्पये नकद पार कर दिए थे। एजेंट ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story