छत्तीसगढ़

सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
29 Jun 2022 3:08 PM GMT
सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में चोरों ने एक बार फिर से सूने मकान को निशान बनाया है। चोरों ने घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया है। बताया गया है कि घर में रहने वाला परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने कहीं बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घर के अंदर रखे लाखों रुपए के गहने और कैश पार कर दिए हैं। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। लोरमी इलाके के वार्ड क्रमांक-09 में तहसील कार्यालय के आगे राजेंद्र तिवारी का मकान है। राजेंद्र का परिवार कुछ दिन पहले किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था।

इस मामले का पता तब चल पाया है। जब बुधवार सुबह घर के लोगों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा था। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। राजेंद्र के परिजनों को भी पड़ोसियों ने फोन किया था। पता चलने पर बिलासपुर में रहने वाली राजेंद्र तिवारी की बेटी मुस्कान तिवारी घर में पहुंची। घर पहुंचने पर मुस्कान ने देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। आलमारी में रखे 2 लाख रुपए से ऊपर के गहने और 30 हजार कैश गायब हैं। इसके बाद मुस्कान ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मुस्कान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Next Story