छत्तीसगढ़

कोचिंग संचालक के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी और नगदी चोरों ने किया पार

Nilmani Pal
28 Oct 2022 4:47 AM GMT
कोचिंग संचालक के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी और नगदी चोरों ने किया पार
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा थाना के मोपका स्थित विवेकानंद नगर फेस-1 में चोरी हो गई। चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर पांच लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी और नगदी सामान पार कर दिया। सारंगढ से लौटने पर मकान मालिक को चोरी की जानकारी मिली। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। यहां रहने वाले हरिराम पटेल का मूल निवास सारंगढ़ है। उनके परिवार के बाकी सदस्य सारंगढ़ में रहते हैं। दिवाली से एक दिन पहले वे भी परिवार सहित सारंगढ़ चले गए। वहां दो दिन बाद जब वे घर लौटे तो उन्हें घर में रखा आलमारी टूटा दिखा, सामान अस्त व्यस्त थे। उन्होंने सरकंडा थाना पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सरकंडा टीआई उत्तम साहू का कहना है कि पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

मोपका में जिस जगह चोरी की घटना हुई वहां चोरों ने मकान का ताला नहीं तोड़ा बल्कि यहां के तीन दरवाजे पर लगा कुंदा उखाड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस के मुताबिक उसके बाद बड़े आराम से चोरी की गई। पुलिस को आसपास के लोगों पर शक है, जिनसे पूछताछ जारी है।

Next Story