छत्तीसगढ़

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लाखों रुपए की चोरी

Rounak Dey
25 Jun 2022 10:59 AM IST
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लाखों रुपए की चोरी
x

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली महिला रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। इस बीच चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड मंजू कश्यप गृहिणी हैं। बुधवार की दोपहर वे अपने मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मोपका गई थीं। रात में वे शादी घर में ही स्र्क गईं। दूसरे दिन रात नौ बजे वे अपने दामाद कमल कश्यप के साथ मकान में लौटीं।

दरवाजे पर लगा ताला खोलकर वे अंदर गईं तो मकान के पीछे के दरवाजे में लगा शीशा टूटा हुआ था। दरवाजा खोलकर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से 11 हजार स्र्पये, सोने का झुमका, सोने की अंगूठी, सोने का लाकेट, चांदी की बिछिया, पायल पार कर दिया था। इसके अलावा बैंक पासबुक, चेकबुक, बैंक के बांड पेपर और जरूरी दस्तावेज गायब थे। महिला ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। शुक्रवार की सुबह उन्होंने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story