
x
बिलासपुर। लालखदान ओवरब्रिज के पास रहने वाला परिवार बहन की शादी के बाद उसके ससुराल में आयोजित पार्टी में शामिल होने गया था। इस दौरान घर में वृद्ध महिला घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने खिड़की की जाली तोड़कर सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग और 50 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया। शादी से लौटकर आने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास रहने वाले जनार्दन राय निजी संस्थान में काम करते हैं।
10 मई को उनकी बहन की शादी थी। शादी के बाद उनकी बहन के घर में पार्टी रखा गया था। इसमें शामिल होने के लिए उनका परिवार भिलाई चला गया। घर में उनकी बुआ उर्मिला राय अकेली थीं। सोमवार की दोपहर तीन बजे उनका परिवार वापस आया। कमरे का दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त था। कमरे में सोने-चांदी का जेवर और 50 हजार स्र्पये नकदी से भरा बैग गायब था। कमरे की खिड़की की जाली उखड़ा हुआ था। चोरों ने खिड़की से लकड़ी के सहारे बैग निकाल लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story