छत्तीसगढ़
रायपुर में लेडी डॉन की पिटाई, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Nilmani Pal
20 April 2022 12:52 PM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर में खुलेआम गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के मौदहापारा थाने की लेडी डान व महिला निगरानी बदमाश मुस्कान रात्रे की पिटाई का है।
जानकारी के अनुसार भाई को बचाने गयी मुस्कान रात्रे पर रक्सेल गैंग के लोगों ने लाठी डंडे और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने रक्सेल गैंग के भरत रक्सेल, मोहन रक्सेल, शोभा रक्सेल समेत गैंग के 7 लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले के सभी आरोपी फरार हैं। रक्सेल गैंग और रात्रे गैंग के बीच चली आ रही दुश्मनी के चलते बड़े गैंगवार होने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मौदहापारा थाना इलाके का है।
Next Story





