छत्तीसगढ़

परिवार में सीढ़ी विवाद, थाने पहुंचा मामला

Nil dhankar
30 May 2023 9:36 AM IST
परिवार में सीढ़ी विवाद, थाने पहुंचा मामला
x
छग

बालोद। ग्राम खलारी में सीढ़ी तोड़ने पर दो परिवार के 6 लोगों के बीच विवाद हो गया। दुलेश्वरी साहू ने बताया कि घर के बगल में दरवाजा के पास आने जाने के लिए सीढ़ी बनी है। जिसे विदेशी साहू, दीनू साहू, नरोत्तम साहू ने तोड़ दिया।

मिट्टी को हटाकर घर के सामने डालकर गाली गलौज की। वहीं सुखम बाई साहू ने बताया कि सीढ़ी की वजह से आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से हटाए हैं। जिसके बाद दुलेश्वरी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर गुंडरदेही थाने में 6 लोगों के खिलाफ धारा 294, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story