छत्तीसगढ़

मतदान कर्मियों के लिए भोजन व्यवस्था का रहा अभाव

Nil dhankar
12 Nov 2024 2:47 PM IST
मतदान कर्मियों के लिए भोजन व्यवस्था का रहा अभाव
x

रायपुर। दक्षिण उपचुनाव के लिए दोपहर तक सभी 266 मतदान केंद्रों में मतदान दल पहुंच गए । सभी का वरिष्ठ अफसरों ने पुष्प हार से विदा कर केंद्र पहुंचने पर आरती से स्वागत किया गया। लेकिन इन केंद्र पहुंचे मतदान कर्मियों को दोपहर लंच नहीं दिया गया।

एक केंद्र में जब कर्मियों ने लंच मांगा तो उन्हे बताया गया कि सुबह वितरण स्थल पर नाश्ता दिया गया था। अब लंच की व्यवस्था नहीं है। अब सीधे रात को डिनर पैक और कल बुधवार को तीन टाइम की व्यवस्था यानी नाश्ता, लंच और डिनर दिया जाएगा। इसके बाद तो कर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों ने अपनी व्यवस्था से दोपहर भोजन किया।

Next Story