छत्तीसगढ़
सुरक्षा उपायों के अभाव में मजदूर की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Shantanu Roy
20 July 2025 11:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान राज मिस्त्री मोहित साहू की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पाया गया कि मकान मालिक मुनीर अहमद कादरी द्वारा मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, बॉडी सपोर्ट और नेट की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना 15 जुलाई 2025 को शाम करीब 5:38 बजे की है, जब मोहित साहू मकान की चैली (बांस-बल्ली) से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक अन्य मजदूर तीज राम ध्रुव भी घायल हुआ है, जिसके पैर में चोट आई है। दोनों को तत्काल डा. बी.आर. अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया।
जहां इलाज के दौरान मोहित साहू को मृत घोषित कर दिया गया। थाना सिविल लाइन की सउनि स्वालेहा शेख द्वारा की गई जांच में यह निष्कर्ष निकला कि भवन मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। वहीं, थाना मौदहापारा में मृतक की मृत्यु की मर्ग क्रमांक 449/25 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पहचान मोहित साहू पिता बसंत साहू उम्र 39 वर्ष निवासी गौरा गौरी चौक भाटापारा, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की सूचना SDM को भी दी गई है।
Tagsनिर्माणाधीन मकान हादसामजदूर की मौतरायपुर खबरसुरक्षा उपाय लापरवाहीमोहित साहू मृत्युConstruction site deathWorker dies RaipurSafety negligenceMohit Sahu deathCivil Lines Raipur incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





