छत्तीसगढ़
रायपुर में मजदूर से मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी
Shantanu Roy
22 Aug 2025 10:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र से एक गंभीर मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। घटना 20 और 21 अगस्त की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। पीड़ित मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में दो युवकों पर घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर बेल्ट और नुकीली वस्तु से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
ढाबे से बुलाकर सुनसान इलाके में ले गए आरोपी
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपनी रोजी-रोटी चलाता है और दीपक साहू के ढाबे में काम करता है। 20 अगस्त को रात लगभग 9 बजे उसने ढाबा मालिक को उनके घर छोड़ा और वापस आकर अपने साथी हेमंत के साथ ढाबा बंद कर रहा था। उसी समय ओम साहू (पता बड़ा उरला) और बिरेंद्र साहू (पता ग्राम हसदा) वहां पहुंचे और खाना खाने की बात कही। खाना खाने के बाद दोनों ने पीड़ित से कहा कि चलो घूमने चलते हैं। पीड़ित के अनुसार, ओम साहू ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया जबकि देवेंद्र साहू दूसरी मोटरसाइकिल से साथ था। इसके बाद वे लोग उपरपारा गोड़िन तालाब के पास पहुंचे और वहां बातचीत करने लगे।
नुकीली वस्तु और बेल्ट से हमला
पीड़ित ने बताया कि 21 अगस्त की रात लगभग 2 बजे अचानक ओम साहू ने उस पर आरोप लगाया कि उसने उसकी बुआ के घर गाली-गलौच की है। इसी बात को लेकर ओम और बिरेंद्र दोनों ने मिलकर उसे गालियां दीं और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बेल्ट और नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया। इस हमले से पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। उसके गाल, पीठ, बायीं जांघ, बायीं पसली और दाहिने घुटने पर चोटें पाई गईं।
घर आकर बताया परिजनों को
हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। उसने मां पुष्पा ध्रुव, पत्नी रीना साहू और भाई को पूरी घटना सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने थाने जाकर घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि दोनों आरोपी पहले से ही विवादित प्रवृत्ति के हैं। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





