छत्तीसगढ़

मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत

Nilmani Pal
2 Jun 2026 3:03 PM IST
मजदूर कॉल में बात करते रेलवे ट्रैक में चला गया, ट्रेन से कटकर मौत
x
छग

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल फोन पर बात करने की लापरवाही एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. रविवार देर शाम एक मजदूर मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

​​मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी था और यहां गौरेला क्षेत्र में रहकर मजदूरी का कार्य करता था. पस्थानीय जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अरुण कुमार अपने मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त था. बातचीत के दौरान उसका ध्यान भटक गया और वह रेलवे ट्रैक के बेहद नजदीक पहुंच गया. इसी बीच वहां से गुजरी एक ट्रेन की चपेट में वह आ गया. ट्रेन की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

​घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर लिया है.जिला अस्पताल गौरेलाके मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.फिलहाल पुलिस इस रेलवे ट्रैक हादसे के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है.

Next Story