छत्तीसगढ़

मजदूर की सड़क हादसे में मौत, लौट रहा था ड्यूटी से

Nil dhankar
15 April 2022 1:36 PM IST
मजदूर की सड़क हादसे में मौत, लौट रहा था ड्यूटी से
x

भिलाई। काम से वापस अपने घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उक्त घटना आज सुबह दुर्ग-राजनांदगांव बायपास रोड पर हुई। मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। अभी तक आरोपित वाहन चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम चिखली निवासी रमिट साहू (47) रसमड़ा की एक कंपनी में काम करता था। रात की पाली की ड्यूटी खत्म कर वो सुबह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर बाफना टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल 112 की टीम ने शव को जिला अस्पताल के चीरघर में भिजवाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story