छत्तीसगढ़

स्टॉपर टूटने से मजदूर की मौत, BSP में बड़ा हादसा

Nil dhankar
10 Oct 2024 1:38 PM IST
स्टॉपर टूटने से मजदूर की मौत, BSP में बड़ा हादसा
x

दुर्ग। भिलाई शहर स्थित इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में मजदूर पर 150 किलो वजनी स्टॉपर गिर गया। हादसे में ठेका श्रमिक बसंत कुमार कुर्रे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मौके पर संयंत्र के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस 3 के क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को ठोकर मार दी। जिससे स्टॉपर टूट गया। स्टॉपर टूटने के बाद नीचे खड़े मजदूर बसंत के ऊपर गिर गया। इसका वजन करीब 150 किलो का बताया जा रहा है। इसके नीचे दबने से मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। शरीर की हड्डियां तक टूट चुकी हैं।

घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस हादसे से बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। वही भट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story