छत्तीसगढ़

पिटाई से मजदूर की मौत, ग्रामीण गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 May 2022 3:27 AM GMT
पिटाई से मजदूर की मौत, ग्रामीण गिरफ्तार
x

कोरबा। पसान में एक ग्रामीण अपने घर में काम कराने युवक काे ले गया। फिर एक बाेरी महुआ चाेरी का आराेप लगाकर डंडे से बेदम पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी माैत हाे गई।

पसान के दर्रीपारा निवासी 30 वर्षीय इतवार सिंह मरकाम काे गुरुवार काे गाेलाबहरा गांव का प्रकाश मेश्राम घर में काम कराने ले गया था। रात में इतवार सिंह घर नहीं लाैटा ताे शुक्रवार काे पिता ललुआ सिंह उसे खाेजते हुए प्रकाश के घर पहुंचे। जहां इतवार सिंह उसके आंगन में बेहाेश पड़ा था। उसकी हालत गंभीर थी। प्रकाश ने एक बाेरी महुआ चाेरी का आराेप लगाते हुए उसे डंडे से बेदम पीटा था। सूचना डायल 112 काे देने पर पहुंची संजीवनी एक्सप्रेस में उसे पेंड्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी माैत हाे गई। पसान थाने में प्रकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Next Story