छत्तीसगढ़

जामली में मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन

Nil dhankar
2 May 2025 5:55 PM IST
जामली में मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन
x

महासमुंद। मजदूर दिवस एवं सुशासन तिहार के अवसर पर आज ग्राम जामली विकासखंड महासमुंद में पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम न्यायाधीश संगपुष्पा भतपहरी की उपस्थिति में मोबाइल एप्प के माध्यम से 20 श्रमिकों का त्वरित पंजीयन करते हुए श्रम न्यायाधीश संगपुष्पा भतपहरी के द्वारा पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया। श्रमिक पंजीयन कार्ड प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। हितग्राहियों ने कहा कि अब श्रम विभाग के तहत संचालित विभिन्न श्रमिक योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण आयोजित की गई। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि वर्ष 2024 से प्रभाव में आए ये नए कानून भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले चुके हैं। उनके अनुसार, “इन कानूनों का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रारंभ में चुनौतियाँ आ सकती हैं, किंतु निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण के माध्यम से हम इनका सहज उपयोग सुनिश्चित करेंगे।” साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब आपराधिक मामलों में चालान 60 से 90 दिनों के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इन कानूनों का समयबद्ध, पारदर्शिता के साथ पालन किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को नए कानून के संबंध में सतत अध्ययन के निर्देश दिए हैं।

Next Story