छत्तीसगढ़

श्रम विभाग के क्लर्क को चाकू से गोदा, आरोपी फरार

Shantanu Roy
26 March 2024 2:13 PM GMT
श्रम विभाग के क्लर्क को चाकू से गोदा, आरोपी फरार
x
छग
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद स्थित विसलिंग वुड में होली के जश्न के दौरान कुछ बदमाशों ने देर रात जमकर हंगामा किया। बदमाशों ने श्रम विभाग के क्लर्क पर चाकू से वार कर फरार हो गए। घायल क्लर्क को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि 30 से 40 युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की, फिर नशे की हालत में हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। होली के अवसर में रायपुर में कई जगह जश्न का आयोजन किया गया था। इसी बीच लाभांडी के विसलिंग वुड में आयोजित होली लैंड के कार्यक्रम के बाद नशे मे धुत्त बदमाशों ने महिलाओ से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिलाओं से बदतमीजी करते देख जब एक युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
इस घायल युवक का नाम विवेक साव है, वो श्रम विभाग में क्लर्क है। इस घटना की सूचना मिलते हैं मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हालांकि इस मामले में किसी भी आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना नही है। मामले में मंदिर हसौद थाने मे अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Story