छत्तीसगढ़

लैब टेक्नीशियन की मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त हादसे का शिकार

Nilmani Pal
4 Aug 2024 4:49 AM GMT
लैब टेक्नीशियन की मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त हादसे का शिकार
x
छग

कोरबा korba news। जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गाड़ी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरा मामला कटघोरा थाना Katghora Police Station क्षेत्र का है।

Chhattisgarh मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम शिव यादव (27) है। वह जांजगीर चापा जिले चारापारा सोनाईडीह का रहने वाला था। कटघोरा में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ किराए के मकान पर रहता था। कटघोरा के एक निजी लैब में टेक्नीशियन का काम करता था।

बताया जा रहा है कि रात में काम कर वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कटघोरा मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। शिव यादव कमाऊ पुत्र था और उसका एक बड़ा भाई बांकी मोंगरा में रहता है। इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।


Next Story