छत्तीसगढ़

लैब अटेंडेंट गिरफ्तार, कॉलेज से कंप्यूटर चोरी कर बेचा था पांच-पांच हजार में

Admin2
22 July 2021 10:26 AM GMT
लैब अटेंडेंट गिरफ्तार, कॉलेज से कंप्यूटर चोरी कर बेचा था पांच-पांच हजार में
x

बिलासपुर। सरकंडा स्थित डीएलएस कालेज में कंप्यूटर चोरी करने वाले मुख्य आरोपित लैब अटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने महज पांच-पांच हजार स्र्पये में कंप्यूटर को बेच दिया था। पुलिस ने कंप्यूटर बरामद कर तीन खरीदारों को भी पकड़ लिया है। टीआइ जेपी गुप्ता ने बताया कि जोरापारा निवासी प्रताप पांडेय(45) अशोकनगर स्थित डीएलएस कालेज में प्रभारी प्राचार्य हैं। उन्होंने सरकंडा थाने में कालेज से कंप्यूटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी दिया था, जिसमें लाइब्रेरी अटेंडेंट शुभम पांडेय (25), कार्यालय सहायक शिवम गौरहा (20) व एक अन्य व्यक्ति चोरी कर ले जाते दिखे हैं। कंप्यूटर कक्ष से सात कंप्यूटर गायब थे। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया था। इस बीच पुलिस ने सेंदरी निवासी कार्यालय सहायक शिवम गौरहा (20), व कंप्यूटर के खरीदार मुंगेली जिले पथरिया के बदरा निवासी दीपक राजपूत (19) को पकड़ लिया था। वहीं, मुख्य आरोपित फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित शुभम पांडेय को मुंगेली के अशोकनगर से पकड़ लिया। वह मूलत: पथरिया क्षेत्र के बदरा रहने वाला है। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी के पांच कंप्यूटर को पांच-पांच हजार स्र्पये में बेच दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कंप्यूटर को जब्त कर मुंगेली के सरगांव क्षेत्र के सल्फा निवासी खरीदार अशोक विश्वकर्मा (27), हरी विश्वकर्मा (26) और बजरंग विश्वकर्मा (20) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित के पास से स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 15 सीपी 5055 को भी जब्त किया है, जिसे घटना में प्रयुक्त किया गया था।

Next Story