छत्तीसगढ़

कुशालपुर और प्रोफ़ेसर कॉलोनी जलमग्न

Nilmani Pal
15 May 2026 1:42 PM IST
कुशालपुर और प्रोफ़ेसर कॉलोनी जलमग्न
x

रायपुर। जेठ के महीने में शुक्रवार सुबह से मौसम बारिश ने नगर निगम की जल भराव की समस्या के निपटारे की पोल खोल दी है। रायपुर दक्षिण के कुशालपुर और प्रोफ़ेसर कालोनी की सड़कों पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इससे जाम की स्थिति रही।

वहीं बारिश बंद होते ही भाटागांव बृज के नीचे भी जाम लगा । इसके चलते मंत्रालय, संचालनालय जाने वाली स्टाफ बसें फंसी रहीं। और करीब डेढ़ घंटे से अधिक की देरी से अधिकारी कर्मचारी दफ्तर पहुंच सके।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वहीं धमतरी में धूलभरी आंधी चली, जिससे कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए और कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। अंधड़ के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Next Story