छत्तीसगढ़

कुरूद को मिला नगर पालिका का दर्जा, विधायक अजय चंद्राकर ने जताई खुशी

Shantanu Roy
21 Aug 2025 12:10 AM IST
कुरूद को मिला नगर पालिका का दर्जा, विधायक अजय चंद्राकर ने जताई खुशी
x
छग
Kurud. कुरूद। प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुरूद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। विधायक चंद्राकर ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी नगर पालिका का दर्जा मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार के इस निर्णय से अब कुरूद में शहरी विकास कार्यों की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बनने से क्षेत्र को अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यहां की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं, आधारभूत संरचना, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि कुरूद की प्रगति और समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है। नगर पालिका बनने के बाद क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक अजय चंद्राकर ने इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुरूद का यह दर्जा यहां की जनता की वर्षों की मांग और उनके विश्वास का परिणाम है। अब आवश्यकता है कि सभी मिलकर इस नगर को विकास का आदर्श उदाहरण बनाएं।
Tagsकुरूद नगर पालिकाअजय चंद्राकरनगर पंचायत से नगर पालिकाशहरी विकास कुरूदछत्तीसगढ़ सरकार निर्णयनागरिक सुविधाएंआधारभूत संरचनाकुरूद विधायक बयानKurud MunicipalityAjay ChandrakarNagar Panchayat to MunicipalityUrban Development KurudChhattisgarh Government DecisionCitizen AmenitiesInfrastructureKurud MLA Statementछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story