छत्तीसगढ़

कुम्हारी में बड़ा हादसा: गृहमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बड़े अधिकारी भी मौजूद

jantaserishta.com
10 April 2024 12:12 PM IST
कुम्हारी में बड़ा हादसा: गृहमंत्री विजय शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे, बड़े अधिकारी भी मौजूद
x
देखें वीडियो.
दुर्ग। गृहमंत्री विजय शर्मा कल रात हुए बस हादसे का निरीक्षण करने बुधवार को कुम्हारी पहुंचे. दुर्ग रेंज आईजी और संभाग कमिश्नर ने बस हादसे की जानकारी गृहमंत्री को दी थी. इसके बाद आज गृहमंत्री शर्मा घटनास्थल पहुंचे और खदान के ऊपर सड़क और नीचे खदान में गिरी बस का निरीक्षण कर रहे हैं. इस दौरान इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी AIG संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं.
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. कुछ मृतक के परिजन शव को लेने से इनकार कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story