छत्तीसगढ़

कुम्हारी बस हादसा: अब तक 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Shantanu Roy
9 April 2024 6:39 PM GMT
कुम्हारी बस हादसा: अब तक 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
x
देखें हादसे का दर्दनाक VIDEO...

दुर्ग। दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस की ओर से मौत के आंकड़े की पुष्टि की गई है।


एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान एक मुरुम खदान में 50 फीट नीचे गिरी है। रायपुर एम्स में 2 महिलाओं को रेफर किया गया है। 8 लोगों को एपेक्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मौत का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच गया है। गंभीर रूप से घायलों का रायपुर के एम्स में भी इलाज जारी है।


छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस से घायलों को बाहर निकाल लिया गया है।



जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल के फ्लैश लाइट से रेस्क्यू किया गया।

कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 कर्मचारियों के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर घायल कर्मचारियों को शीघ्र स्वास्थय लाभ


दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित निजी डिसलेरी उद्योग की कर्मचारियों से भरी बस के खाई में गिरने से 11 कर्मियों के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन का बचाव अभियान जारी है, घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

रायपुर के मध्य कुम्हारी के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना करता हूँ। परम् पूज्य…

दुर्ग के कुम्हारी के पास कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 कर्मचारियों की दुखद निधन की खबर से मन व्याकुल और शोकाकुल है। ईश्वर मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। तथा हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उपचार के दौरान बस चालक गुरमीत सिंह की भी मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जहां पर हादसा हुआ है, उस जगह पर काफी अंधेरा है। स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी हैं। यहां रोड भी कम चौड़ी है। वहीं सड़क किनारे खाई होने के बावजूद रेलिंग तक के इंतजाम नहीं है। बताया जा रहा है कि ऐसे में बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।

मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया है, इसमें 3 महिलाएं हैं

शुभम पटेल पुत्र मदल पटेल
सत्य निशा पत्नी अभय
पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण
परमानंद तिवारी
कौशल्या
राजू
त्रिभुवन पांडेय
मनोज ध्रुव
विधु भाई पटेल
कृष्णा
राम बिहारी यादव
कमलेश देश लहरे
अमित सिन्हा
गुरमीत सिंह
Next Story