छत्तीसगढ़
प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से आज कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा
jantaserishta.com
28 Jan 2025 9:18 PM IST

x
बिलासपुर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रयागराज के लिए एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आज शाम एकतरफा एक फेरे के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध होगी।
यह स्पेशल ट्रेन 14 कोच की होगी। तथा इसका ठहराव उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल,उमरिया,कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों में दी जाएगी। इस गाड़ी की समय-सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं । रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।
👆यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से आज शाम 18.00 बजे रवाना होकर उसलापुर (18.11-18.16 बजे), पेंड्रारोड (19.19-19.34बजे), अनूपपुर (20.08-20.13 बजे), उमरिया (21.43-21.48 बजे), कटनी (00.40-00.50 बजे), मैहर (01.34-01.36 बजे), सतना (02.02-02.07 बजे) एवं प्रयागराज स्टेशन कल प्रातः 05.30 बजे पहुंचेगी ।
👆प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन से प्रयागराज के लिए एकतरफा एक फेरे के लिए आज एक कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है । इस स्पेशल ट्रेन में 14 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगी ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





