छत्तीसगढ़

'कुछ फर्ज हमारा भी' संस्था के युवाओं ने की बुजुर्ग की मदद

Janta Se Rishta Admin
8 Jan 2023 7:51 AM GMT
कुछ फर्ज हमारा भी संस्था के युवाओं ने की बुजुर्ग की मदद
x

रायपुर। रायपुर की सड़कों पर आवारा बेघर घूमते बहुत से लोग दिख जाते हैं। कोई कभी इनका हाल नहीं पूछता। कुछ लोग 10-5 रुपए देकर या खाना खिलाकर मदद कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स की रायपुर के कुछ युवाओं की टोली ने मदद की। मामला रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है। एक बुजुर्ग को जब अपने पन का अहसास मिला तो अपने आप उसके दोनों हाथ दुआ देने के लिए उठ गए।

दरअसल एक बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता दिखा। रायपुर की सामाजिक संस्था 'कुछ फर्ज हमारा भी' के फाउंडर नितिन राजपूत की नजर उस बुजुर्ग पर पड़ी। नितिन ने करीब जाकर देखा तो बुजुर्ग कई महीनों से नहाया नहीं था, कपड़े मैले हो चुके थे। बालों में गंदगी थी। दाढ़ी बढ़ गई थी। शरीर से बेहद कमजोर हो चुके इस शख्स को गंदगी की वजह से और बिमारियां भी घेर लेतीं, नितिन ने बातचीत कर बुजुर्ग को भरोसे में लिया।

नितिन ने बताया कि 23 मई 2018 को उन्होंने रायपुर में ही दो महिलाओं को लड़ते हुए देखा। ये दोनों महिलाएं एक दूसरे पर आरोप लगा रहीं थीं कि उन्होंने उनके घरों के बाहर कचरा फेंका है। ये बात आम थी मगर हर गली मुहल्ले की कहानी थी। नितिन ने बताया कि इसके बाद मैंने सार्वजनिक जगहों पर गंदगी साफ करने का अभियान शुरू किया। इसके बाद से भोजन, अन्नदान, कौशल विकास, बेघर बेसहारा लोगों को मदद पहुंचाकर कुछ फर्ज हमारा भी निभा रहा हूं।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta