छत्तीसगढ़

KTM और स्प्लेंडर की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Shantanu Roy
1 Dec 2025 7:04 PM IST
KTM और स्प्लेंडर की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के राबो–बिलासखार मार्ग पर केटीएम और स्प्लेंडर बाइक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे के आसपास दोनों बाइकें तेज रफ्तार से आ रही थीं। ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खोने से दोनों वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दो युवकों की सांसें थम चुकी थीं।

टक्कर के बाद दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। स्थानिय ग्रामीणों का आरोप है कि राबो–बिलासखार मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क संकरी होने और मोड़ अधिक होने के कारण वाहन चालक अक्सर नियंत्रण खो देते हैं। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कुछ समय तक सड़क पर आवाजाही भी बाधित रही। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और गलत ओवरटेकिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौके के हालात और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को बेहतर करने और ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह दर्दनाक हादसा फिर एक बार यह याद दिलाता है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही पल भर में जिंदगी छीन सकती है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि सड़क पर सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
Tagsरायगढ़ हादसासड़क दुर्घटनापूंजीपथरा थानाराबो-बिलासखार मार्गतेज रफ्तारबाइक एक्सीडेंटदो की मौतघायल युवकछत्तीसगढ़ सड़क हादसाRaigarh accidentroad accidentPunjipathra police stationRabo-Bilaskhar roadhigh speedbike accidenttwo deadyouth injuredChhattisgarh road accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story