छत्तीसगढ़
पत्नी को जिंदा जलाने वाले कृष्णा सिन्हा को मिली उम्रकैद
Shantanu Roy
24 Jun 2025 9:20 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक हृदय विदारक घटना के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति कृष्णा सिन्हा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली अपनी पत्नी सरस्वती सिन्हा को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला दिया था। इस घटना में सरस्वती की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, चिनौरी निवासी कृष्णा सिन्हा और सरस्वती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना 25 दिसंबर 2021 की रात की है, जब पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर कृष्णा ने सरस्वती पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी सरस्वती को तत्काल रायपुर रेफर किया गया।
लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु से पूर्व सरस्वती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए अपने बयान में बताया कि कृष्णा ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने कोर्ट में मजबूत पैरवी की। आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद ध्रुव ने इस जघन्य अपराध में आरोपी कृष्णा सिन्हा को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे समाज के लिए एक नजीर बताते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में सख्त सजा जरूरी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





