छत्तीसगढ़

गोल्ड मेडल की चमक से गौरवान्वित हुआ कृष्णा पैराडाइज

Shantanu Roy
19 Sept 2026 12:49 PM IST
गोल्ड मेडल की चमक से गौरवान्वित हुआ कृष्णा पैराडाइज
x
छग
Raipur. रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए राहुल सिंह ने MBA में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर कृष्णा पैराडाइज सोसायटी, सरोना में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी अध्यक्ष रितेश मालवीय जी एवं समिति के सदस्यों के सहयोग से किया गया। वहीं, AIIMS रायपुर के अधिकारियों द्वारा भी उनकी इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। विभिन्न स्तरों पर मिले इस सम्मान से परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
Next Story