छत्तीसगढ़

कोविशील्ड की 27 बॉक्स पहुंची रायपुर, वैक्सीनेशन में आएगी तेजी

Admin2
18 July 2021 5:14 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को वैक्सीन की बड़ी खेप पहुंची है। रायपुर एयरपोर्ट में 27 बॉक्स कोविशील्ड वैक्सीन के उतारे गए हैं। यह जानकारी एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। उन्होंने बताया है कि वैक्सीन के बॉक्स स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सौंप दिए गए हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर भगत ने बताया कि प्रदेश को आज 3.21 लाख डोज कोविशील्ड के प्राप्त हुए हैं। शनिवार को 35000 डोज कोवैक्सीन के मिले थे। इससे पहले भी कोविशील्ड की बड़ी खेप प्रदेश को मिली थी। लगातार पहुंच रही वैक्सीन की खेप से छत्तीसगढ़ में टीकाकरण को और अधिक रफ्तार मिलेगी।

Next Story