छत्तीसगढ़

कोटवार की बेटी ने किया सुसाइड, परेशान थी ब्लैकमेलिंग से

Nilmani Pal
24 April 2023 9:52 AM GMT
कोटवार की बेटी ने किया सुसाइड, परेशान थी ब्लैकमेलिंग से
x
छग

रायगढ़। जिले में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। सोशल मीडिया के जरिए वो किसी लड़की के संपर्क में आया था। जिसके बाद लड़की ने उसे न्यूड वीडियो कॉल किया था। इसके बाद लड़की ने छात्र के साथ उसका वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के सहारे छात्र को परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते उसने जान दे दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद से वह घर पर ही रहा था। उसके पिता कोटवार हैं। 17 साल का छात्र कुछ दिन पहले ही लड़की के संपर्क में आया था। बातचीत के दौरान ही उसका वीडियो बनाया गया था।

जानकारी मिली है कि छात्र को किसी अनजाने नंबर से फोन आने शुरू हो गए थे। उस तरफ से कहा जा रहा था कि तुमने लड़की से वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत की है। हमें उस लड़की ने शिकायत की है। हम पुलिस वाले हैं। हम तुम्हारे पिता को बता देंगे। हां यदि तुम पैसे दोगे तो हम किसी को नहीं बताएंगे।

Next Story