छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में कोटवार की मौत

Nilmani Pal
29 Sept 2022 4:15 PM IST
सड़क हादसे में कोटवार की मौत
x
छग

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने सड़क दुर्घटना में ग्राम चातरखार के कोटवार अनुरागदास मानिकपुरी की आकस्मिक निधन हो जाने पर आज उनके गृहग्राम पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृत मानिकपुरी के पिता तुलसीदास मानिकपुरी को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर राहुल देव की संवेदनशील पहल पर मृतक श्री मानिकपुरी के परिजन को मुंगेली अनुविभाग के राजस्व अमलों के आपसी सहयोग से एकत्र हुए 01 लाख रुपए की राशि भी प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम ने मृतक के परिजनों से कहा कि जिला प्रशासन दुख की इस घड़ी में आपके साथ है। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर तहसीलदार लीलाधर ध्रुव सहित विभागीय अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कल शाम तहसील कार्यालय मुंगेली के सामने ग्राम चातरखार के कोटवार अनुरागदास मानिकपुरी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।

Next Story