छत्तीसगढ़

कोटवार गिरफ्तार, बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश का आरोप

Nilmani Pal
3 July 2022 3:16 AM GMT
कोटवार गिरफ्तार, बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश का आरोप
x

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र के एक गांव के कोटवार ने एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची गांव में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उससे गंदी हरकत की। घटना की जानकारी मिलने के बाद उतई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपित गांव का कोटवार है। चार दिन पहले बच्ची गांव में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम को बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी।

शुरू में किसी को भी घटना के बारे में समझ नहीं आया। बाद में बच्ची की मां ने बच्ची से पूछा तो उसने आरोपित की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद ये मामला थाना तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

Next Story