छत्तीसगढ़
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Feb 2026 7:18 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। शहर में वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरिशचंद्रा (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम अरसिया थाना जैजेपुर जिला सक्ती, वर्तमान पता बोईरदादर रायगढ़, ने थाना कोतवाली में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी अग्रहो स्टील पावर चिराईपानी में कार्यरत है। उसने बताया कि 8 फरवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 L 1014 से ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसने उर्दना पेट्रोल पंप के पास बाइक खड़ी कर प्लांट बस से कार्यस्थल चला गया।
रात लगभग 10:30 बजे लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद वाहन का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा सतत पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान 15 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलूडिपा निवासी संदीप खत्री चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही संदीप खत्री को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुरेश यादव, निवासी उर्दना, के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल CG 12 L 1014 बरामद कर जप्त कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप खत्री (उम्र 29 वर्ष), मूल निवासी जलालापुरबाद जिला मुग्गा (पंजाब), वर्तमान पता मंगलूडिपा थाना कोतरारोड़ रायगढ़ तथा सुरेश यादव (उम्र 32 वर्ष), निवासी सोहनपुर थाना लैलूंगा, वर्तमान पता उर्दना रायगढ़ शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
Tagsरायगढ़कोतवाली पुलिसबाइक चोरीसंदीप खत्रीसुरेश यादवउर्दना पेट्रोल पंपमोटरसाइकिल बरामदभारतीय न्याय संहितापुलिस कार्रवाईRaigarhKotwali Policebike theftSandeep KhatriSuresh YadavUrdana Petrol Pumpmotorcycle recoveredIndian Penal Codepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





