छत्तीसगढ़

चोरी की मोटर सायकल मिली, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

jantaserishta.com
5 July 2023 12:00 AM IST
चोरी की मोटर सायकल मिली, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: बाइक चोरी पर अंकुश लगाने की ओर कोतवाली पुलिस ने आज एक और बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी भोले शंकर केंवट पिता का नाम जीवन प्रकाश केवट उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पनघट पारा डबरा, थाना डबरा, जिला सक्ती को तमनार पुलिस के पास से जप्त की गई बाइक को उसने इसी साल फरवरी में स्टेशन रोड़ पर के.के. बार के सामने से चोरी करना बताया है।
तमनार पुलिस ने आरोपी भोले शंकर केंवट से स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल CG 13 S 4987 की जप्ती कर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर चालान किया गया था। आरोपी से बरामद की गई मोटर सायकल थाना कोतवाली के अपराध से संबंधित होने पर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से थाना तमनार की इस्तगासा क्रमांक धारा 41(1-4) जा0फौ0/379 भारतीय दंड विधान की डायरी थाना सिटी कोतवाली के मूल अपराध में गिरफ्तारी की अनुमति लेकर आज 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story