छत्तीसगढ़
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Sept 2023 6:31 PM IST

x
छग
राजनादगांव: पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गणेश पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टि से असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.09.2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि धमेन्द्र बाघमारे नामक व्यक्ति शंकर किराना दुकान के पास गोल बाजार राजनांदगांव में लोहे का धारदार चाकू लेकर घुम रहा है, आसपास के लोग दहशत में है। कि सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली स्टाफ मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता धमेन्द्र बाघमारे पिता बाबुलाल बाघमारे उम्र 38 साल निवासी गोल बाजार थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया, जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मिला, आरोपी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मकसद से अवैध रूप से चाकू रखना पाये जाने से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य आम्र्स एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 741/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, म.प्र.आर. धनसीर भुआर्य, आरक्षक अविनाश झा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Tagsकोतवाली पुलिस की कार्रवाईधारदार चाकूआरोपी गिरफ्तारराजनादगांवKotwali police actionsharp knifeaccused arrestedRajnadgaon
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





