छत्तीसगढ़
अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 टन कबाड़ जब्त
Shantanu Roy
31 Aug 2025 12:25 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की कवायद लगातार जारी है। इसी सिलसिले में कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ माफियाओं पर करारा प्रहार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप से भरा ट्रक पकड़ा। जब्त किए गए कबाड़ की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने हाल ही में सभी थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, शराब और कबाड़ माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत कोतरारोड़ थाना प्रभारी को मुखबिर से जानकारी मिली कि बाबाधाम की ओर से एक ट्रक अवैध कबाड़ लेकर घरघोड़ा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर बाबाधाम चौक के पास घेराबंदी की। रात करीब 11 बजे पुलिस ने संदिग्ध ट्रक क्रमांक JH 02 AB 7328 को रोका।
चालक दस्तावेज नहीं दिखा सका
जांच के दौरान ट्रक चालक की पहचान निरंजन सिंह पिता नागा सिंह (60 वर्ष), निवासी वाजिदपुर थाना नयागांव जिला छपरा, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने जब ट्रक में भरे लोहे के स्क्रैप के दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने ट्रक को थाने लाकर कबाड़ का वजन कराया। वजन करने पर उसमें 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप पाया गया। उसकी बाजार कीमत 6,93,600 रुपये आंकी गई। पुलिस को संदेह है कि यह कबाड़ चोरी की संपत्ति हो सकता है। इसी आधार पर ट्रक और कबाड़ को जब्त कर लिया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
इस मामले में आरोपी चालक निरंजन सिंह के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 05/2025 धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की सख्ती से कबाड़ माफिया में हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई माफिया लंबे समय से बिना दस्तावेज के कबाड़ का अवैध परिवहन कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब ऐसे कारोबारियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और चुडामणी गुप्ता शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से भारी मात्रा में अवैध कबाड़ पकड़ा गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





